संवाददाता/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार विधानसभा के मॉनसून सत्र पर कोरोना का साया है। जिस कारण सत्र के दौरान जंहा एंट्री पास कम बन रहे हैं वंही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या भी 20% कम कर दी गई है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विधानसभा परिसर में एंट्री दी जाएगी।
वहीं कम जवानों की तैनाती के बावजूद भी सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान आम तौर पर 300 के आसपास जवान सुरक्षा में लगाये जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण पुलिस के जवानों को खुद की सुरक्षा के साथ साथ विधानसभा सत्र में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा भी देखनी होगी।
सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या भी 20% कम होगी, लेकिन विधानसभा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रत्येक सावधानी मास्क, सेनेटाइजिंग और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है ताकि महामारी से बचा जा सके। साथ ही पूरे सत्र के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का विषेश ध्यान रखा जाएगा।



