मुस्कान,खबरनाउ: हमीरपुर सदर थाने के तहत पड़ने वाले छबोट गांव में अश्विनी कुमार के घर पर लगातार तीसरी बार किसी अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की है. फायरिंग की लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में लोगों में दहशत का माहौल फैल है. फायरिंग के पिछे किसका हाथ है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही उसका कोई आरोपी पुलिस पकड़ में आ पाया है . पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से विस्तृत बातचीत की.
पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने परिवार को सुरक्षा प्रदान करवा दी है. बुधवार रात करीब 2:00 बजे भी अश्विनी के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की है. इस घटना की जानकारी उन्होंने सदर थाने में दी जिसके बाद वीरवार सुबह एसपी आकृति शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की . मौके से फॉरेंसिक टीम ने गोली से निकले छर्रे के सैंपल भी लिए हैं.


