ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक 25 दिसंबर को होगी. यह बैठक शिमला के होटल पीटरहॉफ में होनी है. इस बैठक में हिमाचल बीजेपी अपने नेता का चयन कर सकती है. यह नेता ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालेगा.
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बनेंगे या फिर यह जिम्मेदारी किसी और नेता को दी जाएगी. नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है.
वीरवार को वर्चुअल माध्यम से हिमाचल बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हुई और बैठक में ही विधायक दल की बैठक की तारीख तय की गई है. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे.


