ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल की चोटियों ने नए साल से पहले बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. गुरुवार को प्रदेश के कई जिलो में बर्फबारी दर्ज की गई हैं. शिमला जिला के कुफरी व नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ, जबकि राजधानी शिमला में थोड़ी देर के लिए बर्फ के फाहे गिरे. उधर, कुल्लू जिला में अटल रोहतांग टनल समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है.

साथ ही प्रदेश के चंबा,किन्नौर के साथ सिरमौर जिलों में कडाके की ठंड के चलते जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है. वही लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण तमाम सड़के यातायात से बाधित हो गई है.
मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैलानियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. शुक्रवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं.


