पूर्व मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
हमीरपुर 31 दिसम्बर 2022:- वर्ष 2023 देश और प्रदेश के लिए सुख समृद्धि संपन्नता और खुशहाली से परिपूर्ण हो और आने वाला समय देश व प्रदेश के नागरिकों को सभी व्याधियों से दुर्घटनाओं से बाधाओं से बचा के रखे। देश और प्रदेश का हर नागरिक खूब तरक्की करे आगे बढ़े और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नव वर्ष 2023 कि देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोविड-19 महामारी यों के प्रकोप से भी देश प्रदेश बचा रहे हम ऐसी कामना करते हैं।


