मुस्कान चौहान/ खबर नाउ; प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस [World Water Day ] मनाया जाता है, आपने ये ज़रूर सुना होगा कि ‘जल ही जीवन है’ जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के यह बेहद जरूरी है, खेती करना हो, या घर का काम करना हो…
जल संरक्षण और रखरखाव को लेकर दुनियाभर में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है, अपने यह जरूर सुना होगा कि जल ही जीवन है , जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए बेहद जरूरी है खेती करना हो काम करना, हो पानी पीना हो आदि, इन सभी कामों के लिए जल[Water ] बेहद जरूरी है….
विश्व जल दिवस का इतिहास
हर साल देखते हैं पानी बचाने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े अभियान चलाए जाते हैं जहां पानी को लेकर लोग और कई दिग्गज व्यक्तित्व अपने विचार रखते हैं , लेकिन आप ये जानते हैं कि विश्व जल दिवस [World Water Day ] की शुरुआत कब हुई थी? आइए बताते हैं, दरअसल 22 दिसंबर, 1992 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली में प्रस्ताव लगाया गया था, जिसमें ये घोषणा की गई की 22 मार्च विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसके बाद 1993 से दुनियाभर में विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा…
क्या है विश्व जल दिवस 2023 की थीम
हर साल UN [ United Nation ] द्वारा जल दिवस पर आस पास जल सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है इस साल संयुक्त राष्ट्रीय 2023 जल सम्मेलन 22 से 24 मार्च तक न्यू में किया जायेगा , आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2010 में[ united nation] ने सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल एवम स्वच्छता के अधिकार को मानव अधिकार के रुप में मान्यता दी थी
विश्व जल दिवस का महत्व
पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों की उत्पत्ति जल से ही हुई है अन्य ग्रहो पर भी वैज्ञानिकों द्वारा पानी की खोज को प्राथमिकता दी गई है ‘जल ही जीवन है’ यह कथा सत्य है क्योंकि पानी के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती, अधिकांश संस्कृतियों का विकास भी नदी किनारे हुआ है पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है, शेष भाग पर मानव, जीव ,जन्तु , जंगल, मैदान, या पर्वत आदि मौजूद हैं, हर प्राणी जल पर की निर्भर रहता है, लेकिन यह भी सत्य है कि जल का अनावश्यक उपयोग भी हो रहा हैं, जनसंख्या विस्तार और औद्योगिकीकरण के करण पानी की खपत में इजाफा हुआ है…
![विश्व जल दिवस 2023 [ 'जल ही जीवन है' ]](https://www.khabarnow.net/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-21-at-2.19.25-AM-90x60.jpeg)
![विश्व जल दिवस 2023 [ 'जल ही जीवन है' ]](https://www.khabarnow.net/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-22-at-4.46.20-AM-90x60.jpeg)





