शिमला; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की..
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर [ Dr. Bhimrao Ambedkar ] भारत के संविधान के निर्माता थे जिन्होंने सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देने में योगदान दिया, उन्होंने शिक्षा को एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में देखा जो एक समतावादी समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को समान रूप से सशक्त बना सकता है, उन्होंने जीवन भर समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण और अधिकारों के लिए काम किया, सुक्खू ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया..
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अम्बेडकर [ Baba Saheb Ambedkar ]वेलफेयर सोसायटी के कलैण्डर का विमोचन भी किया..
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति गीत गाए..
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनय कुमार और हरीश जनार्थ, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे..

