हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने प्रैस नोट जारी करते हुए पर्वतारोही बलजीत कौर के लिए प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग की हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह ने खेलों में अव्वल रहे खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां दी हैं, जिनमे कि कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, क्रिकेटर सुषमा वर्मा, प्रियंका नेगी सहित सैंकड़ों खिलाड़ियों को प्रदेश में सरकारी नौकरी देकर मान सम्मान दिया हैं। यदोपती ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की बेटी बलजीत कौर मौत को मात देकर वापस लौट आई है। बलजीत कौर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से सफलता पूर्व रेस्क्यू कर लिया गया है। यदोपती ठाकुर ने कहा कि बलजीत की उपलब्धि वास्तव में उल्लेखनीय है। प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति बलजीत कौर की ताकत, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा कर रहे हैं। 27 वर्षीय बलजीत कौर ने पिछले साल मई में, हिमाचल प्रदेश की ‘माउंट ल्होत्से’ को फतह किया और एक ही मौसम में 8000 मीटर ऊंची चार चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही बनीं। यदोपती ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बलजीत कौर को प्रदेश में सरकारी नौकरी देने की मांग हैं।

