आपदा प्रभावित लोगो के लिए धन संग्रह कर मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपेगी अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा के लिए राहत कोष इकट्ठा करने का अभियान चलाया है।
शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में बारी बारिश के कारण प्रदेश के प्रत्येक जिले के अनेक स्थानों पर बहुत नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस संकट की घड़ी में ” सेवा परमो धर्म ” को ध्येय मानते हुआ सेवा कार्य भी शुरू कर दिया है, हिमाचल प्रदेश को हिसाब दा से लगभग 5000 करोड रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है तथा इसकी भरपाई हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला ने पूरे शिमला राहत को इकट्ठा करने का अभियान चलाया है इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिमला डीसी ऑफिस से लेकर शेर ए पंजाब तक आज धन संग्रहण किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने पूरे हिमाचल में प्रत्येक जिला में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने बताया किया अभियान आगामी दो दिनों तक पूरे शिमला में विद्यार्थी परिषद चलाएग


