शिमला – राष्ट्रमंडल खेल मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया 2006 खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी समरेश जंग जो 06 स्वर्ण पदक विजेता तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता रहें है ,
आज उन्होंने एडवेंचर रिसॉर्ट्स कुफरी का दौरा किया जहां वे ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के साक्षी भी बने इसके साथ साथ उन्होंने प्रोस्पसोड अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज कटासनी का दौरा भी किया

उसके बाद खेल निदेशालय शिमला में एक बैठक में भी भाग लिया जिसमे और बहुत से और खेलों को समिलित करने तथा प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को 3% सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए और अधिक खेलों को शामिल करने के संबंध में चर्चा की गई

जिसमे उनके साथ साथ डॉ. राजीव कुमार, निदेशक एचपी युवा सेवाएं एवं खेल, श्री दलीप सिंह चंदेल, कोच भारतीय टीम, श्री राजेश परमार, चीफ रेंज जूरी, 25वीं एआईकेएसएस तथा श्री रविंदर प्रकाश, रेंज अधिकारी, 25वीं एआईकेएसएस आदि शामिल रहे

