शिमला : उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में आयोजित (intercollege) छात्रा कबड्डी प्रतियोगीता 2023 का द्वितीय दिवस था , जिसके मुख्य अतिथि एसजेवीएन प्रबन्धन निदेशक श्री नन्द लाल शर्मा जी थे । उन्होंने विजेताओं को 50,000, प्रथम उपविजेता को 40,000 और द्वितीय उपविजेता को 30,000 रुपये दिए। उन्होंने कॉलेज के लिए आने वाले समय में आर्थिक रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया |
सेमी फाइनल में पहले ऊना और धर्मशाला , संजौली और पाउंटा साहिब का मैच हुआ जिसमे धर्मशाला और संजौली विजय प्राप्त करके फाइनल में अपनी जगह बनाई । तीसरे स्थान के लिए पाउंटा साहिब कॉलेज और ऊना कॉलेज के बीच प्रतियोगिता हुई जिसमे ऊना ने विजय प्राप्त की और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया
फाइनल मैच में धर्मशाला कॉलेज और संजौली कॉलेज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमे धर्मशाला कॉलेज ने जीत अपने नाम की।


