13 दिसंबर 2023 /शिमला: राजकीय नेहरु संस्कृत महाविद्यालय फागली शिमला में NDRF अर्थात् राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा छात्रों को आपदा से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS ) के सप्त दिवसीय आवासीय शिविर के दूसरे दिन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गुलशन नेगी जी (DSP – SDRF) तथा जे . डी.डैनी कुमार रहे
इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। दीप प्रज्वलन के बाद स्वागत भाषण हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश कुमार शर्मा को बुलाया गया।
गुलशन नेगी ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिस भाषा का अध्ययन करते हैं वह एक मधुर भाषा है उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में एक मॉक ड्रिल होनी चाहिए ताकि सभी स्वयंसेवकों को आपदा के समय किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े
तत्पश्चात NDRF इंस्पेक्टर जे. डी.डैनी कुमार ने कहा कि वह इस महाविद्यालय में मॉक ड्रिल आज ही करवाएंगे

इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की व्यवस्था प्रारंभ कर दी। इंस्पेक्टर जे. डी. डैनी कुमार तथा उनकी संपूर्ण टीम ने सभी स्वयं सेवकों तथा महाविद्यालय के छात्रों को आपदा के समय किस प्रकार बचा जा सकता है, उस समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए ये सब बताया। उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई। उन्होंने हमे बताया कि जब कोई ईमारत आपदा ग्रस्त हो तब किस प्रकार से कैंप लगता है तथा कितनी दूरी पर लगता है।
तत्पश्चात उन्होंने हमे आपदा ग्रसित ईमारत में दाखिल होने का तरीका बतलाया। तथापि उन्होंने व्यवहारिक रूप से करके बताया कि किस प्रकार हम आपातकालीन स्थिति में स्वयं व दूसरों की जान बचा सकते हैं। यह गतिविधियां लगभग 2 घंटे तक चलती रहीं। इन गतिविधियों में महाविद्यालय के बहुत से छात्रों ने भागीदारी ली।

इस इकाई का उद्घाटन बीते कल अर्थात 12 दिसंबर 2023 को हुआ है।इस इकाई के उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ हरि लाल शर्मा( राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य आधिकारी) तथा मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र जी उपस्थित थे। यह गौरव की बात है कि इकाई के उद्घाटन के अगले ही दिन NDRF जैसे प्रशिक्षित पैरा फोर्स से प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला।
