1 मार्च 2024, धर्मशाला: शुक्रवार को धर्मशाला के डी पोलो होटल में “इंडीस्पो- इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेन्स ऑन आउटडोर स्पॉर्ट्स इक्विपमेंट्स एंड टेक्नोलॉजी 2024” का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में इस खेल और खेल से जुड़े उद्योग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बाह्य खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल रहे। अपने वक्तव्य के दौरान अरुण धूमल ने धर्मशाला खेल और खेल से जुड़े पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाओं को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही अरुण धूमल ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सफ़र के बारे में बताया कि किस तरह से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन ने धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जिससे धर्मशाला को विश्व के नक़्शे में एक ख़ास पहचान मिली।
कार्यक्रम में अलग अलग सैशन में कई विषयों पर चर्चा की गई जिनकी जानकारी निम्नलिखित है:
1. बाह्य खेलों का भविष्य: नवाचार सतत् विकास और आर्थिक प्रभाव। इस सेशन में IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल, साइट इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित चोपड़ा, इस नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त ज़फ़र इक़बाल और वायर ड्रॉइंग डेवलपमेंट सोसाइटी के इवेंट सेक्रेटरी जगदीप भल्ला ने खेलों के भविष्य और सतत् विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान धर्मशाला में ही खेलों का और उनसे जुड़े पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
2. बाह्य खेलों में सतत् प्रक्रिया: रोमांच के साथ ज़िम्मेदारी। इस सेशन में आठ समुद्रों में सेलिंग कर चुकी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जमवाल, तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके नेपाल निवासी दावा स्टीवन और दैनिक जागरण हिमाचल प्रदेश के संपादक नवनीत शर्मा ने बाह्य खेलों और साहसिक गतिविधियों में अमल में लाई जाने वाली प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा की।
3. नई पीढ़ी के खेल उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकें। इस सैशन में गैग वियर्स के संस्थापक गौरव सिंगला, उद्योगपति आशीष आनंद, ग्रेट हिमालयन एडवेंचर स्टूडियों के संस्थापक मयूर सूद और करनाल विशाल शर्मा ने खेल उपकरणों और नई पीढ़ी की तकनीक को लेकर चर्चा की।
4. बाह्य खेलों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: लघु उद्योगों के लिए अवसर और चुनौतियां। इस सेशन में FOPSIA के अध्यक्ष बदिश जिंदल, बागवान अंकुश राणा, होटल कारोबारी अंकुश सोनी, अगम, ले और बाह्य खेल उपकरणों में लघु उद्योगों के महत्व और नए अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की।
5. सुरक्षा मानक और प्रमाणीकरण। इस सेशन में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडर अजय, कर्नल राजीव प्रधान, गौरव सिंगला और आशीष आनंद ने खेलों और साहसिक गतिविधियों में सुरक्षा मानकों और प्रमाणीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
6. बाह्य खेलों में युवाओं के लिए अवसर और चुनौतियां। ये कार्यक्रम का आख़िरी सेशन था जिसमें विशाल शर्मा, निदेशक मिडटाउन 99, HPCA कि अंडर-15 क्रिकेट खिलाड़ी धनलक्ष्मी और इमानी के साथ उनकी फिजियोथेरेपिस्ट जानवी और ने खेलों में युवाओं की भूमिका और युवाओं को खेल में करियर बनाने में आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की।

इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और आयोजक जगदीप भल्ला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। भारत सरकार के लघु उद्योग विभाग के अनुभाग अधिकारी हेमंत शर्मा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन वायर ड्रॉइंग डेवलपमेंट सोसायटी ने भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के समर्थन के साथ किया और वंडरवर्क्स के द्वारा इसका क्रियान्वयन किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, एड्वेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन हिमाचल प्रदेश और साईट इंडिया भी इस कार्यक्रम के प्रायोजक थे।

