हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने हेतु प्रयासरत है , इसके साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु भी पर्यटन विकास तत्पर है इसके तहत पर्यटन विकास निगम अपनी हर इकाइयों में पौधारोपण करने जा रहा है इसके लिए पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार द्वारा सभी इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं
जिसमे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ष ऋतु के आते पौधारोपण के निर्देश दिए ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके इसके अलावा आगंतुकों को भी स्वच्छ वायु और पर्यावरण का अनुभव हो सके






