धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में युवाओं की शक्ति को संगठित कर प्रदेश,देश व समाज हित में सेवा, जागरूकता व रचनात्मक कार्यों के माध्यम से सकारात्मक दिशा में लगाने हेतु पीछले तीन वर्षों से कार्य कर रही है, विशेष तौर पर रक्तदान, श्रमदान,अंगदान जागरूकता व शपथ,पुस्तक दान,लैंगिक समानता जैसे क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान संस्था दे रहे है। पंजीकृत युवा: एनजीओ के प्रदेश मीडिया संयोजक ठाकुर दीक्षित धलारिया ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि, युवा: संस्था पंजीकृत एनजीओ है,जो युवाओं के सशक्तिकरण व हिमाचल में युवाओं में सेवा भाव जागृत करने का कार्य कर रही है,इसी उद्देश्य से आगामी 23 से 26 अगस्त 2024 तक धर्मशाला में युवा एनजीओ का राज्य स्तरीय शिखर सम्मेलन “स्वास्तिक-2024” होने जा रहा है,जिसमें प्रदेश भर से युवा जुटकर तीन दिन तक विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।
यह हिमाचल प्रदेश में किसी भी एनजीओ द्वारा आयोजित किया जाने वाला इस तरह का पहला राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन है।
जिसमें युवा तीन दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तथा क्लाइमेट चेंज,कैरियर संभावनाएं,नशा, पौधारोपण,मानसिक तनाव समाधान, स्वास्थ्य व स्वच्छता तथा शिक्षा तनाव प्रबंधन व सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विचार विमर्श कर नवीन विचारों का सृजन कर व्यक्तित्व विकास में भागीदार बनेंगे।
इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु पंजीकरण अभी जारी है इस हेतु युवा संस्था की साइट्स www.youvahngo.org पर जाकर अपना पंजीकरण करवाने सहित अधिक जानकारी व सहयोग हेतु 94596-82392 व 75900-12827 पर संपर्क कर सकते हैं।।

