हिमाचल प्रदेश | 7 सितम्बर 2025 : बलबीर सिंह ठाकुर एवं संतोष ठाकुर के पुत्र तथा ग्राम जाखोर शूराचाली (हिमाचल प्रदेश) के निवासी विवेक ठाकुर को एक बार फिर एशियन जूडो चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 15 सितम्बर 2025 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी।
यह महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण जिम्मेदारी भारतीय जूडो महासंघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा उन्हें उनकी निरंतर समर्पण भावना एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जूडो में दिए गए योगदान को मान्यता देते हुए सौंपी गई है।
मुख्य कोच के रूप में विवेक ठाकुर की पुनः नियुक्ति उनके नेतृत्व कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जूडो टीम को उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव प्राप्त हो।
