मोक्ष शर्मा/शिमला: बीते 15 सितंबर से हिमाचल प्रदेश सरकार ने बॉर्डर से पाबंदियां हटा दी हैं। उसके बाद आज शनिवार को राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। करोना काल में दूसरे राज्यों से काफी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण जहां एक ओर पर्यटन कारोबारी खुश हैं वहीं स्थानीय लोगों में कोरोनासंक्रमण को लेकर खौफ का माहौल है।
हालांकि स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सजग है। माल रोड सहित रिज मैदान पर पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहें हैं।पुलिस के जवान लोगों को पूर्ण तरीके से मास्क लगाने के निर्देश दे रहे हैं।
यहां तक की शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप भी स्वयं रिज मैदान पर घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि जहां करो ना काल में बॉर्डर खोलने को लेकर सरकार के फैसले से पर्यटन कारोबारी खुश है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरे को भी बढ़ावा मिला है।

