चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रेस क्लब के रविवार को चुनाव हुए। जिसमें सौरभ दुग्गल एक बार फिर से अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। जबकि राजेश ढल्ल भी फिर से महासचिव का चुनाव जीते हैं। राजेश ढल्ल दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत है। कुल 9 पद के लिए चुनाव हुए हैं। जिसमें दुग्गल,-ढल्ल- शर्मा पैनल ने कुल 5 सीट जीती है जबकि सूरा -भुल्लर अटवाल पैनल ने चार सीट जीती है। इसके साथ ही सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद उमेश शर्मा ने जीता है। वाइस प्रेसिडेंट -1 का पद आरती अग्निहोत्री ने जीता है। वाइस प्रेसिडेंट 2 का पद अजय जालंधरी ने जीता है। जबकि सचिव पद प्रभात कटियार ने चुनाव जीता है। कैशियर पद पर जगतार भुल्लर ने चुनाव जीता है। जॉइंट सेक्रेटरी -1 पद पर बृजेंद्र गौड़ और जॉइंट सेक्रेटरी- 2 पद पर पवन तिवारी ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कुल 628 सदस्यों ने मतदान किया था। इस चुनाव के लिए विशाल गुलाटी को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।
