स्पेशल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 43 पुलों का उद्घाटन। ये उद्धघाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इन 43 पुलों मे से 22 पुल अकेले चीन के बॉर्डर के साथ जुड़े हुए हैं। आज 7 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल भी साथ जुड़ेंगे। इन पुलों में 10 जम्मू कश्मीर, 7 लद्दाख, 8 उत्तराखंड, 8 अरुणाचल, 4 सिक्किम, 4 पंजाब और 2 हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

