एशियन जूनियर कप 2026 में भारतीय जूडो दल का करेंगे नेतृत्व
शिमला जिला के गांव जाखोर-शुराचली, हिमाचल प्रदेश निवासी विवेक ठाकुर एक बार फिर भारतीय जूडो टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं। लगातार चौथे वर्ष उन्हें टीम इंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।
विवेक ठाकुर, श्री प्रिंस बलबीर सिंह ठाकुर एवं श्रीमती संतोष ठाकुर के सुपुत्र हैं। वह आगामी एशियन जूनियर कप 2026 में भारतीय जूडो टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसका आयोजन 26 मई से 31 मई 2026 तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में होने जा रहा है।
भारतीय दल में कुल 18 सदस्य शामिल होंगे, जिनमें 16 खिलाड़ी और 2 कोच रहेंगे। विशेष बात यह है कि टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी विवेक ठाकुर के शिष्य हैं.
विवेक ठाकुर इससे पहले भी खिलाड़ी एवं हेड कोच के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने विभिन्न देशों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया है, जिनमें —
बर्मिंघम (यूके), ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, हांगकांग, मकाऊ, ताइवान, चाइनीज़ ताइपे, जकार्ता (इंडोनेशिया) और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।