पूनम मेहता/शिमला: हिमाचल प्रदेश में सीमाएं खुलने के बाद अब लगातार रियायतों का दौर जारी है। सीमाएं खुलने के बाद भारी संख्या में राजधानी शिमला में पर्यटकों आ रहे हैं। ऐसे में व्यापारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि बाजारों को खोलने का समय बढ़ाया जाए।

जिसके चलते आज एक अधिसूचना जारी करते हुए शिमला के उपायुक्त ने शिमला में बाजारों को खोलने और बंद करने के समय की बाध्यता को हटा दिया है। अब व्यापारी सामान्य दिनों की तरह अपनी दुकानों को खोल सकेंगे। इसके अलावा दुकान खोलने के लिए कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

