स्पेशल डेस्क, मुंबई: बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने 3 दिन पहले सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।जिसके बाद वह घर पर क्वारंटीन में थी और घर पर ही डॉक्टर्स की निगरानी में उनका मेडिकेशन चल रहा था। लेकिन अब खबर आ रही है कि हिमांशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशी अभी अस्पताल में हैं। तेज बुखार और ऑक्सीजन सैचुरेशन के चलते उन्हें लुधियाना के अस्पताल ले जाया गया। हिमांशी को 105 डिग्री बुखार था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एंबुलेस के जरिए चंडीगढ़ से लुधियाना शिफ्ट किया गया। अभी हिमांशी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
बता दें, हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज संग जोड़ी काफी सुर्खियों में रही है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। शो में दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का भी जाहिर किया था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों ने कई गानों में साथ काम किया है।
गौरतलब है कि हिमांशी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थी। जिसके बाद वह कोरोना वायरस का शिकार बन गई। हाल ही में इस बात की जानकारी देते हुए हिमांशी ने पोस्ट में लिखा था, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने हर तरह की सावधनी बरती थी।
जैसा आप सभी को पता है कि मै हाल ही में एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और वहां काफी भीड़ थी, इसलिए मैंने सोचा कि शूटिंग पर जाने से पहले अपना टेस्ट करवा लूं। मैं चाहती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आया था वो अपना टेस्ट करवा ले।जो भी इस समय प्रदर्शन कर रहे हैं मेरी उनसे विनती है कि वे ये ध्यान रखें कि इस समय महामारी चल रही है।







