
संवाददाता, शिमला: इस वीकेंड यानी सप्ताह के आखिर में बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया। जिससे पर्यटन को पंख तो मिले लेकिन कोरोना का खतरा भी बढ़ता हुआ दिखा। शिमला में कोरोना से बेखौफ घूमते दिखे सैलानी।
o
करीब छह माह तक ठप पड़ा रहा पर्यटन कारोबार अब पटरी पर लौटने लगा है। राजधानी शिमला सैलानियों से पैक हो गई है। शहर के छोटे होटलों में 50 तो बड़े होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है।
वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में हजारों सैलानियों के पहुंचने से बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के बाजारों में काफी चहल पहल रही। यहां तक की राजधानी शिमला में पंजाबी एल्बम की शूटिंग भी हो रही थी। शूटिंग करने आयी पूरी टीम ने शिमला के माल रोड और रिज पर शूट किया। जाहिर है की अब लोग हिमाचल का रुख करने लगे हैं। सैलानियों ने दुकानों पर जाकर खरीदारी की। कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारी सीजन में कारोबार और बढ़ेगा। इससे कोरोना काल का घाटा भी कुछ कम होने की उम्मीद है।
लेकिन प्रशासन के बार-बार समझाने से लोग कोरोना को नजरंदाज करते नजर आते हैं। लोग कोरोना से बैखौफ घूम रहे हैं मानो अब कोरोना है ही नहीं। कई जगह बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी टूट रहे हैं। सैलानियों के साथ-साथ कई कारोबारी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। हालांकि प्रशासन लोगों को हर तरह से समझाने के लिऐ प्रयासरत है लेकिन कहीं ना कहीं पर्यटक इस कोरोना महामारी को नजरंदाज करते नजर आ रहे हैं।
https://www.facebook.com/editorkhabar/videos/2896542157242756/







