पूनम मेहता, शिमला : करोना कॉल के चलते जहां पूरा विश्व देश एवं प्रदेश इसकी चपेट में चल रहा है। वही यदि हिमाचल प्रदेश में पंचायत के चुनावों की बात की जाए तो पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनावों की तिथि प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा घोषित की जाती है। वैसे ही पंचायत चुनाव करवाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी तरह से तैयार है। हालांकि हाल ही में कई नई पंचायतों का भी पुनर्गठन किया गया है ।
वही पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायती चुनावों से पहले जनसंख्या के आधार पर नई पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। हर 5 साल बाद लोकतंत्र में पंचायत चुनाव करवाना आवश्यक होते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रह पाया है।
वहीं कोरोना काल में जैसे ही प्रदेश चुनाव आयोग पंचायत चुनावों की तिथियां घोषित करता है वैसे ही पंचायती राज विभाग पंचायत के चुनाव करवाने के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूरी तरह से चुनाव करवाने में तैयार है। गौरतलब है कि लगभग 3770 पंचायतों में दिसंबर, जनवरी में पंचायती चुनाव करवाए जाएंगे। तिथियां प्रदेश चुनाव आयोग पर निर्भर रहेंगी।
https://www.facebook.com/editorkhabar/videos/1267300353616185/?sfnsn=wiwspmo


