संवाददाता,कांगड़ा: नगरोटा बगवां की अभिनंदन ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल कर के इलाके का नाम रोशन किया है। अभिनंदन राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा से बीएससी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे जिसमें उन्होंने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होने अपने परिवार के साथ-साथ समूचे हल्के को गौरवान्वित किया है।
अभिनंदन के पिता राजेश कुमार एक कारोबारी हैं और माता एक ग्रहणी है। अभिनंदन से बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि अपनी सफलता से वह बेहद खुश हैं और निरंतर मेहनत करने के कारण ही उन्हें यह सफलता हासिल हुई है । बहरहाल वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, जिसके लिये वो प्रयासरत हैं। युवक की इस सफलता पर हर कोई युवक को बधाई दे रहा है।







