संवाददाता,शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले की प्रकिया 16 अक्तूबर से शुरू होगी। एचपीयू का डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय एडमिश्न शेड्यूल तैयार करने में जुटा है।यूजी अंतिम सेमेस्टर के 37 हजार विद्यार्थियों का परिणाम का इंतजार कल समाप्त हो सकता है। विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री अंतिम सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब ईआरपी विंग टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने पर इसे परीक्षा विंग में अंतिम ओपिनियन के लिए भेजा जाएगा। सब ठीक रहा तो 15 अक्तूबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
अंडर ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर का रिजल्ट निकलने के बाद शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और काउंसलिंग ऑनलाइन की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार का कहना है कि 15 अक्तूबर की शाम तक यूजी के परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। करीब 37 हजार छात्रों ने फाइनल इयर की परीक्षा दी है। परीक्षा शाखा में 12 अक्तूबर तक सभी छात्रों के अवॉर्ड आ गए थे, अब कम्प्यूटर ब्रांच में रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री अंतिम सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ईआरपी विंग टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेस्टिंग पूरी होने पर इसे परीक्षा शाखा में भेजा जाएगा।

