संवाददाता,शिमला: प्रदेश में छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है जिसमें एबीवीपी अपने आंदोलन को अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ाएगी। उसी के तहत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा शैक्षणिक जगत से जुड़ी विभिन्न माँगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अभाविप इस धरने के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्र युवाओं व शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रख कर उचित समाधान की मांग करती हैं।
प्रदेश मंत्री राहुल राणा ने इस दौरान जानकारी देते हुए कहा की आज पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला केंद्रों पर विभिन्न माँगो को लेकर धरना प्रदेशन किया गया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पिछेल 11 सालों से राजनिति की भेंट चढ़ता आ रहा है। जिस कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक आरम्भ नहीं हुआ है, प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की कमी के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है और प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधार की भी माँग भी विद्यार्थी परिषद ने रखी है। साथ ही कलस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र करने का मुद्दा भी उठाया। इसी के साथ उन्होने कहा की निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों का शोषण बंद किया जाए और प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारा जाए । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में आ रही अनियमितताओं को शीघ्र सुधारा जाए और जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्रों को प्राथमिकता दी जाए ।
राहुल राणा ने कहा कि यदि उपरोक्त मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी ।

