संवाददाता,शिमला: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अटल टनल रोहतांग मामले में सरकार की नियत और नीति में खोट नजर आ रहा है। जब भी कोई प्रोजेक्ट पूरा होता है तो उद्घाटन और शिलान्यास की पट्टिकाएं लगाई जाती, लेकिन अटल टनल पर सिर्फ राजनीति करने और श्रेय लेने की होड़ में भाजपा सरकार ने ओछे हथकंडे अपनाए हैं।
कांगड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अटल टनल रोहतांग पर उद्घाटन की पट्टिका के साथ शिलान्यास की पट्टिका को भी बिना देरी स्थापित करें। यदि प्रदेश की जयराम सरकार पट्टिका लगाने में विफल होती है तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन ही यह पट्टिका उद्घाटन के समानांतर लगा दी जाएगी।
वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंचायत व शहरी निकायों के चुनावों को समय पर करवाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की बुनियाद है। जिस प्रकार से प्रदेश सरकार काम कर रही है, निश्चित रूप से पंचायत व शहरी निकाय चुनावों को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है।

