संवाददाता,शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट इस सप्ताह बंद रहेगा। दशहरे के चलते कोर्ट में एक सप्ताह की छुट्टियां की गई हैं। अब कोर्ट में कामकाज 26 अक्तूबर से शुरू होगा। हर साल दशहरा के दौरान कोर्ट में अवकाश रहता है। प्रदेश हाईकोर्ट ने संपदा अधिकारी संजीव कुमार सेठी को पदोन्नत कर कोर्ट मास्टर नियुक्त कर दिया है। हाईकोर्ट में नवंबर 2016 में संपदा अधिकारी के तौर पर नियुक्ति से पहले संजीव सेठी रिवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक हाईकोर्ट के पीआरओ का काम भी किया। शिमला जिला की तहसील कुमारसैन के भनौली गांव से संबंध रखने वाले संजीव कुमार सेठी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़े हैं। एडिशनल प्रोटोकॉल ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा को बतौर अनुभाग अधिकारी 1 नवंबर से पदोन्नत किया गया है।

