संवाददाता, नाहन: गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ गांव से सम्बन्ध रखने वाले छात्र नेता विपुल शर्मा को जिला सिरमौर NSUI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। NSUI हिमाचल प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर व NSUI प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने ये नियुक्ति की है। विपुल शर्मा ने राजनीति का सफर नाहन कॉलेज से शुरु किया।
2013 में विपुल ने छात्र राजनीति से राजनीति का सफर शुरू किया। 2013 में NSUI में सक्रिय सदस्यता नाहन कॉलेज में ली। 2014-15 में नाहन महाविद्यालय में NSUI सचिव की जिम्मेवारी को संभालते हुए 2015-16 में NSUI नाहन महासचिव, 2016-17 में NSUI नाहन केम्पस अध्यक्ष
का दायित्व संभाला। नाहन कॉलेज में NSUI को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई छात्रों के मुद्दों को जोरो शोरो से उठाया। कई बार कॉलेज की मांगो को लेकर पुलिस प्रशासन के डंडे लाठियां खाई और कई मर्तबा डीसी सिरमौर के माध्यम से सरकार को कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विपुल 2018 को सिरमौर NSUI जिला सोशल मीडिया इंचार्ज व महासचिव नियुक्त किये गए।
विपुल शर्मा पंचायत ,विधानसभा व लोकसभा चुनावों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहे है।
नवनियुक्त NSUI जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान,प्रदेश महासचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला अध्यक्ष अजय बहादुर प्रदेश युवा कोंग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर,
राष्टीय अध्यक्ष नीरज कुंदन NSUI प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, NSUI प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर के साथ सभी युवा काँग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। विपुल शर्मा ने कहा कि जो संघठन का दायित्व मुझे सौंपा गया है उसे पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा तथा छात्र हितों के मुद्दों को जोरो शोरो से सरकार के समक्ष रखूंगा । अगर इसके लिए मुझे अनशन ,व आंदोलन करना पड़ा तो करूंगा परन्तु छात्रों की आवाज को दबने नही दूंगा।

