संवाददाता, शिमला: शिमला जिले के उपमंडल चौपाल पंचायत मधाना में शनिवार शाम को अचानक आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आग जोगिंदर नाम के व्यक्ति के घर में लगी। बताया जा रहा है कि जोगिंदर पुत्र अनंतराम व उसका भाई वीरेंद्र सिंह के घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास किए लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पूर्व प्रधान मोहनलाल ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

