संवाददाता,कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश भाजपा सचिव वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों के कंधों पर राजनीति कर रही विपक्ष की पाटियां कांग्रेस व वामदल का भारत बंद का आह्वान मंगलवार को पूर्णतया फेल हो गया। वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान बिल पर राजनीति शुरू से की जा रही है जबकि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को लेकर लाए गए तीनों बिल किसानों के हित में है।
उन्होने कहा कि 70 वर्ष तक किसानों को लेकर एक बंदिशों में जकड़े रखा और किसानों को आजादी दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि किसान बिल से जो नुकसान हो रहा है, वह कांग्रेस व विपक्ष की पार्टियों का हो रहा है। क्योकि इस बिल से उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है और किसानों के नाम पर हो रही राजनीति पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने कहा कि भारत बंद हिमाचल में पूर्ण रूप से फेल हुआ है। क्योंकि अधिकतर व्यापार मंडलों द्वारा तथा ट्रांसपोर्टरों द्वारा इसका बहिष्कार किया गया था। प्रदेश में जनजीवन सामान्य गति से चलता रहा इससे यह सिद्ध होता है कि किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ है तथा रहेगा।






