डोनाल्ड ट्रंप को भी है जानकारी
स्पेशल डेस्क,नई दिल्लीः हम सबने अक्सर हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्मों में अंतरिक्ष से एलियंस को आते देखा है जो अक्सर ही पृथ्वी पर आकर काफी तबाही मचाते देखे जा सकते हैं। वहीं एक बहुत बड़ा वर्ग अभी भी इनके अस्तित्व को लेकर असंजस में है।इसी बीच करीब 30 साल तक इजरायल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले 87 वर्षीय हाइम इशेद ने इस पर से पर्दा हटाते हुए एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है।
अमेरिका और इजरायल दोनों देश एलियंस के साथ संपर्क में: हाइम इशेद
पूर्व इजरायली अंतरिक्ष चीफ हाइम इशेद ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि गुप्त रूप से अमेरिका और इजरायल दोनों देश एलियंस के साथ संपर्क में थे। उनका कहना है कि इसके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी जानते हैं। वहीं एलियंस के अस्तित्व के सवाल पर हाइम इशेद का कहना है कि एलियंस ये मानते है कि धरती पर मानव अभी उनके अस्तित्व को मानने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए वह खुद को सबसे दूर बनाए हुए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार हाइम इशेद ने आगे दावा किया कि एलियंस का “गैलेक्टिक फेडरेशन” है। इसके साथ ही मंगल ग्रह पर अमेरिका और एलियन प्रतिनिधियों का एक गुप्त भूमिगत आधार भी शामिल है। उन्होंने कहा, “ट्रम्प एलियन अस्तित्व को प्रकट करने के कगार पर थे, लेकिन गैलेक्टिक फेडरेशन में एलियन का मानना है कि लोगों के शांत होने के बाद ही वह सामने आएंगे।






