संवाददाता,शिमला: हिमाचल कैबिनेट की बैठक 14 दिसंबर को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक राज्य सचिवालय में होनी है। बैठक में प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है जोकि प्रदेश सरकार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ऐसे में पंचायत चुनाव में किस प्रकार व्यवस्था की जाए ये प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं, उम्मीद लगाई जा रही की 15 दिसंबर के बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव प्रचार में किस प्रकार सामाजिक दूरी अपनाई जाए इस संबंध में कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।






