पूनम मेहता,शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा रूसा के अंतर्गत जो छात्र छात्राएं अपने स्नातक डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे, उनको विश्वविद्यालय द्वारा एक और मौका दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई जिसमें बताया गया कि एकेडमिक सेशन 2013 -14 2014 -15 2015-16 में जो विद्यार्थी किसी कारण वश अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए उनको एक और चांस दिया जाएगा। इसके लिए पर सेमेस्टर 5000 फीस निर्धारित कर दी गई है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रूसा के अंतर्गत हजारों ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो किसी कारण वश अपने कॉलेज की डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे। जबकि कई विद्यार्थी ऐसे भी है जो असेसमेंट ना मिलने पर डिग्री पूरी करने से वंचित रह गए थे। प्रदेश में 2013 से रूसा लागू किया गया था और 2016 में रूसा के नियमों में कुछ संशोधन किए गए थे। जिसके बाद अब 2013 से 2016 के बीच में रूसा के अंतर्गत जो छात्र- छात्राएं अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे उन्हें प्रदेश विश्वविद्यालय ने फिर से डिग्री पूरी करने का एक सुनहरा मौका दिया है।


