स्पेशल डेस्क,नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के टोल नाकों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 2 साल में पूरे देश को टोल नाका मुक्त कर दिया जाएगा। इससे पूरे देश में वाहन बिना रुकावट के कहीं भी आ-जा सकेंगे। एसोचैम के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि रूसी सरकार की मदद से जल्द से जल्द ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ऐसा होते ही 2 साल में भारत टोल मुक्त हो जाएगा। ऐसे वसूला जाएगा शुल्क केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इसके बाद पैसा बैंक खातों से सीधे डिडक्ट कर लिया जाएगा।
यह पैसा वाहन के मूवमेंट के आधार पर लिया जाएगा। अभी सभी कमर्शियल वाहन व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के साथ आ रहे हैं, वहीं पुराने वाहनों में जीपीएस इंस्टॉल करने के लिए सरकार कुछ योजना लेकर आएगी। यह घोषणा करते हुए गडकरी ने यह भी कहा कि इससे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल की आय 5 साल में 1.34 ट्रिलियन तक बढ़ जाएगी। ऐसा GPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के कारण होगा। इससे लेन-देन में पारदर्शिता भी आएगी और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।







