मंडी : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारीयां पेश करनी शुरू कर दी हैं। जहां कोरोना काल में सफलतापूर्ण चुनाव करवाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है वहीं प्रत्याशीयों के लिये कोविड के दौरान प्रचार करना भी आसान नहीं है। लेकिन प्रत्याशियों ने भी चुनावों के लिये कमर कस ली है। चुनावों के नामंकन में अभी समय है लेकिन प्रत्याशियों ने जनता के बीच उतर कर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
विकास को देख कर चुनेगे अपना नेता
इस कड़ी में मंडी जिला की ग्राम पंचायत जंझेल में भी चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पंचायत के बाशिंदे विकास को देख कर ही अपना नेता चुनने का मन बना चुके हैं। आपको बता दें की यहां प्रधान पद की सीट महिला के लिये आरक्षित है। जिसके चलते जंझेल पंचायत से जनता के सहयोग से अमना देवी ने प्रधान पद के लिये दावेदारी पेश की है और इसी कड़ी में गांव-गांव जा कर लोगों से सहयोग की अपील की है।
अमना देवी ने प्रत्येक गांव वासी से उनके पक्ष में मतदान करने की गुजारिश की है। उनका कहना है की पंचायत के विकास कार्य के लिये इन चुनावों में हिस्सा लिया है।
विकास कार्य ही प्राथमिकता
साथ ही उन्होंने गांव के विकास को ले कर कहा है कि मनरेगा कार्यों में गतिशीलता प्रदान करना व सभी गांव में बिजली, पानी, सड़क सुविधाएं, टैंकों के निर्माण को बजट मुहैया करवाना उनकी प्रथमिकता है।
नेता नहीं,विकास का एक जरिया
अमना देवी ने का कहना है की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और समाज के हर तबके का विकास करना ही मेरा उद्देश्य है। उन्होनें बताया की वो किसी का नेता नहीं बल्कि लोगों के विकास का एक जरिया बनना चाहती हैं।


