पूनम मेहता,शिमला: राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। ये प्रतिमा दिल्ली से मंगवाई गई है। जो शिमला की शान तिरंगे के नीचे लगाई गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी रिज मैदान पर पहुंचे व अटल की प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज का दिन शिमला के लिए ऐतिहासिक है। अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। इसलिए वाजपेयी का अक्सर हिमाचल प्रदेश आना जाना लगा रहता था। प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बाबजूद भी अटल बिहारी वाजपेई समय निकालकर हिमाचल प्रदेश गर्मियों में छुट्टियां बिताने जरूर आया करते थे। आज हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन लंबा रहा जिसमें उन्होंने ग्रामीण से लेकर शहरों तक विकास करवाया हैं। उन्होंने गांव को शहरों से जोड़ने का काम किया। वहीं भारत को परवाणू शक्ति बनाने में योगदान दिया। अटल एक राजनेता ही नही बल्कि एक कवि, साहित्यिकार व दूरद्रष्टा भी थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला में उनकी याद में कविता पाठ व साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।


