संवाददाता,धर्मशाला: पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार सुबह चार बजे मौत हो गई। शैलजा कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमित थी अौर उपचार के लिए उन्हें टांडा अस्पताल में दाखिल किया गया था। उनकी मौत से सभी लोग सदमे में हैं।
शांता कुमार भी टाडा अस्पताल में उपचाराधीन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हैं और वह भी टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शांता कुमार को फोन करके उनका कुक्षलक्षेम पूछा था। इसकी जानकारी शांता कुमार ने इंटरनेट मीडिया में दी थी। संतोष शैलजा की पहचान एक लेखिका और अध्यापिका के तौर पर भी थी।
कोविड-19 नियमों के तहत होगी अंतेयष्टि
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी संतोष शैलजा ने मंगलवार सुबह चार बजे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अंतिम सांस ली। पालमपुर में कोविड-19 नियमों के तहत अंतेयष्टि की जाएगी।


