स्पेशल डेस्क,नई दिल्ली: नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 राज्यों में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत लाइट हाउस की आधारशिला रखी। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया था और इसमें त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार अलग-अलग राज्यों के 6 शहरों इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ, और राजकोट मैं भूकंप रोधी मकानों का निर्माण करेगी।
लाइट हाउस प्रोजेक्ट एक ऐसी परियोजना है जिसके तहत स्थानीय लोगों को जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए भूकंपरोधित पक्के मकान प्रदान किए जाते हैं। और इस परियोजना के लिए देश के 6 राज्यों त्रिपुरा झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश तमिल नाडु और गुजरात को चुना गया है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी और साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को इसके लिए चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में कोई बाधा ना आए।







