संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही। विश्वविद्यालय द्वारा बीते दिनों B.Ed काउंसलिंग की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी। जिस पर एनएसयूआई छात्र संगठन ने कई सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई इकाई द्वारा विश्वविद्यालय को आरएसएस और एबीवीपी का अखाड़ा बनाए जाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय का किया जा रहा भगवाकरण
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का भगवाकरण किया जा रहा है। मामला बीते दिनों B.Ed काउंसलिंग की नोटिफिकेशन का है ,जंहा 1 जनवरी को प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर B.Ed काउंसलिंग की नोटिफिकेशन जारी हुई।
प्रशासन से मांगा जवाब
एनएसयूआई अध्यक्ष प्रवीण मिनास ने बताया कि जब नोटिफिकेशन को डाउनलोड किया जा रहा है तो वह एबीवीपी के लेटर पैड पर डाउनलोड हो रही है। वहीं बीते कल विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब रात 11 बजे इसे बदल दिया। उन्होंने साफ तौर पर प्रशासन से जवाब मांगा है कि क्या ऐसी मजबूरी रही जिसके चलते प्रदेश विश्वविद्यालय को एबीवीपी के लेटर पैड पर नोटिफिकेशन डालनी पड़ी।


