स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में एक प्यारी बेटी के माता पिता बने हैं। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी का नाम भी फैन्स को बताया। अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैन्स के कमेंट भी आ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका (Vamika) आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है। कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं।
अनुष्का शर्मा ने फैन्स का धन्यवाद देते हुए लिखा, “हालांकि, नींद अब मायावी लगती है, लेकिन हमारा दिल खुशियों से भर गया है. आप सब की दुआओं और अच्छी कामनाओं के लिए धन्यवाद।”







