हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 के प्रशासनिक सेवाओं के परिणाम घोषित कर परीक्षार्थी को बड़ा तोहफा दिया है। लोक सेवा आयोग के के चेयरमैन डी°बी°एस° राणा कल रिटायर होने जा रहे हैं मगर उससे पहले लंबे समय से परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है। लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार अभी कुल प्रशासनिक सेवाओं के 18 पदों पर नियुक्ति की सूची जारी की गई है हालांकि परीक्षा की सूचना के अनुसार 26 पदों के लिए नियुक्तियां होनी थी। जिसमें 11 HAS नियुक्त होने थे मगर अभी जो सूची जारी की गई है उसके अनुसार 9 पद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा यानी HAS के, 3 खंड विकास अधिकारी यानी BDO और 1 डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर ऑफ फूड एंड सिविल सप्लाई के अलावा 2 तहसीलदार, 1 DEO यानी डिस्ट्रिक्ट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर और 1 PRTI प्रिंसिपल के पद के परिणाम घोषित किए गए हैं। बाकी रिकत पदों पर क्या कार्यवाही होनी है ये फ़िलहाल साफ नहीं है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए भी HPPSC ने परीक्षा करवारई थी इसके परिणाम भी 20-3-2021 को घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त फार्मेसी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।


