आज 16 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। जिसमे कोरोना संक्रमण के बड़ते मामलों और प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। और इस दिशा में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
इसमें विद्यालयों को बन्द करने और राज्य में पर्यटकों के आने की दिशा में भी कोई फैसला लिया जा सकता है।
बात करें वर्तमान स्थिति की तो CBSE के बाद राज्य सरकार ने भी बोर्ड की कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया था। इसके अलावा एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की बात कही है। एक मई को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखने के बाद आगामी फैसला होगा। प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा जा रहा है। इन दिनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के अलावा अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की रिवीजन करवाई जा रही है। पुरानी कक्षा के सिलेबस को सरकार ने एक माह तक दोहराने का फैसला लिया है।
शिक्षकों को इस बाबत व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो और वर्कशीट निदेशालय रोजाना भेज रहा है। जिसे बच्चों को शिक्षक नियमित आधार पर भेज रहे हैं। नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का 19 अप्रैल को बेसलाइन टेस्ट भी लिया जाना प्रस्तावित है। समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय यह टेस्ट ऑनलाइन लेगा। इसमें नौवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा में अभी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ज्ञान जांचा जाएगा।


