शिमला।देश प्रदेश लगातार में लगातार कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़ रहे हैं. सरकार व प्रशासन संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों से परेशान है. ऐसे में सरकार और प्रशासन कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है.
इसी कड़ी में आज राजधानी शिमला के रामनगर इलाके में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारियों ने रामनगर के 45 साल से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन दी. इस काम में स्थानीय युवक मंडल रामनगर यूथ क्लब ने अग्रणी भूमिका निभाई और लोगों को निजी तौर पर कोरोना वैक्सीनेशन करवाने के लिए जागरूक किया. ऐसे में लोगों में भी वैक्सीनेशन को लेकर भी उत्साह देखने को मिला. इस दौरान पगली वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह बग्गा, समाजसेवी राजू ठाकुर, राजेश भानु और रामनगर यूथ क्लब के प्रधान अपूर्व ठाकुर और कोषाध्यक्ष शुभम ठाकुर मौजूद रहे.


