जुब्बल।पिछले दिनों मौसम की सबसे बड़ी के भगवानों को झेलनी पड़ी भयंकर ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद लाखों का नुकसान प्रदेश के भगवानों को झेलना पड़ा। इस को ध्यान में रखते हुए जुब्बल के सरस्वतीनगर वार्ड से ज़िला परिषद् सदस्य कौशल मुँगटा ने सरकार को चेताया है की अगर बाग़बानो के हुए नुक़सान की भरपाई नहीं हुई तो वो धरने प्रदर्शन व हड़ताल से भी गुरेज़ नहीं करेंगे उन्होंने माँग की है कि अप्रेल में हुई बर्फ़बारी और ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानो बागवानो को राहत देने हेतु ना केवल मुआवज़ा दिया जाए बल्कि उनकी KCC लिमिट पर लगने वाला ब्याज भी माफ़ कर दिया जाना चाहिए।
मुँगटा का कहना है की 5000 हज़ार करोड़ की सेब आर्थिकी पर आज संकट है सरकार को भुलना नहीं चाहिए की पिछले वर्ष जब कोरोना ने प्रदेश की आर्थिकी की कमर को तोड़ दिया था तब भी बागवानो ने प्रदेश को पटरी पर लाने का काम किया था।
बागवानो को प्रदेश सरकार द्वारा हमेशा ठगा गया है आज उन्हें सरकार की आवश्यकता है इसलिए जल्द से जल्द मुआवज़ा राशि निर्धारित कर बागवानो को राहत देने का काम किया जाना चाहिए।
मुँगटा का कहना है कि अगर बाग़वानो को मुआवज़ा देने में आनाकानि की गयी तो सरकार अपना बोरिया बिस्तर भी तैयार रखे बागवान इस बार अपना हक़ ले कर रहेंगे
प्रदेश के बागवानों को हुए नुकसान के बाद अब मुआवजे की मांग चौतरफा उठने लगी है अब देखना यह है कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है।

