शिमला। पूरे देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले जिस तेजी से बढ़ने लगे हैं उसने फ़िर देश में संकट की स्थिति पैदा कर दी है। और ऐसे विकट समय में जब कोरोना के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं तो इसके कारण आम जनमानस को कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। और इसमें देश का आर्थिक तौर से गरीब तबका बहुत से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। ऐसे विकट समय में अक्सर देखा गया है कि मानवता का भाव भी लोगों में विकसित होता है इसका परिणाम है कि बहुत से लोग और स्वयं सहायता समूह लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी कड़ी में बरागटा फाउंडेशन भी लोगों की मदद को आगे आई है। बरागटा फाउंडेशन ने कोविड-19 के चलते होम क्वारंटाइन हुए परिवारों और होम आइसोलेशन में रखें कोविड-19 के रोगियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था करना तय किया है। जारी सूचना के अनुसार बरागटा फाउंडेशन आगामी 1 मई से शिमला शहर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र जैसे शिमला, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़ बाजार, कृष्णा नगर, रामनगर के अलावा भराड़ी टूटीकंडी समेत बालूगंज अनाडेल और कैथू आदि में दोपहर और रात का भोजन कोविड-19 के रोगियों के लिए उनके निवास पर निशुल्क मुहैया कराएगी।
सूचना के अनुसार दोपहर के भोजन के लिए 11:00 बजे और रात के भोजन के लिए 4:00 बजे ऑर्डर करना होगा इसके अलावा भोजन प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पेशेंट का नाम, पता और रोगी की कोविड-19 पॉज़िटिव रिपोर्ट 8894309266 या 9873550001 नंबरों पर व्हाट्सएप करनी होगी। आप भी अपने और अपने करीबियों को जो इस महामारी से जूझ रहे हैं इस राहत को उन तक पहुंचा सकते हैं।
ख़ैर भोजन व्यक्ति की महत्वपूर्ण जरूरत है ऐसे वक्त में जब वह कोविड-19 से जूझ रहा हो तो यह जरूरत और बढ़ जाती है। इस बात को देखते हुए बरागटा फाउंडेशन की ओर से लोगों के लिए निशुल्क भोजन पहुंचाने का काम किया जाना फिलहाल तो इस समय की आवश्यकता है। बताते चलें की बरागटा फाउंडेशन के संस्थापक चेतन बरागटा है और मौजूदा वक्त में प्रदेश बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख भी, यूं तो समय-समय पर ये फाउंडेशन लोगों की मदद के लिए आगे आती रही है मगर फिलहाल तो 1 मई से इस संस्था ने कोविड-19 के रोगियों को पहुंचाने का का बीड़ा उठा लिया है।

