सोमवार देर रात पूर्व में जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री रहे जगमोहन मलहोत्रा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में देहांत हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
जगमोहन लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं और अलग-अलग पदों पर रहकर उन्होंने देश को अपनी सेवाएं दी है। 27 सितंबर 1927 आज के पाकिस्तान में जन्मे जगमोहन को वर्ष 1984 में जम्मू कश्मीर के 5 वे राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया जहां उन्होंने अपने 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इससे पूर्व जगमोहन दिल्ली, गोवा और दमन और दीव के उप राज्यपाल का पद पर भी रहे।
जगमोहन मल्होत्रा ने सिविल सेवक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी और इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में वे मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय संचार और शहरी विकास मंत्री का कार्यभार भी संभाला इसके अलावा वे पर्यटन मंत्री व संस्कृति मंत्री के पद पर आसीन रहे।
जगमोहन एक बार राज्यसभा के लिए सदस्य के तौर पर मनोनीत किए गए थे। इसके अलावा वे लोकसभा के भी सदस्य रहे हैं उन्होंने 3 बार नई दिल्ली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
उन्हें 1971 में पद्मश्री, 1977 में पद्मभूषण और वर्ष 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

