शिमला। कोरोना महामारी के इस दौर लोगों में जागरूकता की परम आवश्कता है, और अगर कोरोना जैसी महामारी को हराना तो आवश्यक है कि आम जनता बीमारी के प्रति जागरूक हों। इसी उद्देश्य से आज रविवार को शिमला शहर में समरहिल स्थित, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग के सरकारी निवास स्थान पर जाकर, मेडिविजन (MediVision) के छात्रों द्वारा मिशन आरोग्य(Mission Aarogya) अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विश्वविद्याल के सरकारी निवास स्थान पर रह रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मेडीविजन (MediVision) के छात्र अखिल शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत भयानक रूप ले चुकी है। ऐसे में बहुत सारे लोग टेस्ट करवाने की जगह अपने सिंपटम्स को छिपा भी रहे है। लोगो का इस महामारी के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। आज मेडिविजन (MediVision) के कार्यकर्ताओं ने थर्मल स्कैनिंग की तथा ऑक्सीजन लेवल की भी जांच की साथ ही साथ सभी लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया। IGMC शिमला से MBBS की पढ़ाई कर रहे अखिल शर्मा ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस महामारी के लक्षण आते है तो उसे तुरंत अपनी कोविड जांच करवानी चाहिए। ऐसा करने से वह खुद को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रख सकता है। आने वाले समय मेडिविजन शिमला शहर के हर वार्ड और गांव में जाकर इसी तरह स्क्रीनिंग करने का कार्य करेगी तथा लोगो को इस महामारी के प्रति जागरूक करेगी।
ख़ैर इस महामरी से निपटने के लिए जितनी आवश्यकता दवा की है, उतनी ही आवश्यकता इस बात की है कि लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हों, ताकि वो खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।


