न्यूज़ डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
IPL 14: Season to resume on September 19, final on October 15
Read @ANI Story | https://t.co/LOQbJ5CR2r pic.twitter.com/VsYwwRm56w
— ANI Digital (@ani_digital) June 7, 2021
गौरतलब है कि इससे पूर्व (BCCI) बीसीसीआई ने एसजीएम में आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों को यूएई में करवाने के फैसले पर मुहर लगा दी थी। कोरोना के चलते आई पी एल 2021 को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। कई खिलाड़ि के कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद बीसीसीआई ने 4 मई को टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था। मगर अब यह इंतजार खत्म हो गया है और आगामी 19 सितंबर से आई पी एल 2021 का बचा हुआ सीजन यूएई में खेला जाएगा।

